रामगढ़ जिले में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुधार और आमजनों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने विशेष पहल प्रहरी की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत जिलेभर में पैदल गश्ती अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान और एंटी क्राइम चेकिंग चलायी जाएगी। प्रहरी पहल को तीन भागों में विभाजित किया गया है पैदल गश्ती अड्डेबाजी के विरुद्ध अभियान एंटी क्राइम चेकिंग पुलिस के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, छेड़खानी की रोकथाम नशामुक्त वातावरण अवैध पार्किंग पर नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाना है।रामगढ़ जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में सप्ताह में कम से कम दो दिन निर्धारित मार्गों पर पैदल गश्ती करेंगे।गश्ती मार्गों का चयन अपराध की प्रवृत्ति ट्रैफिक समस्या अतिक्रमण स्कूल कॉलेज क्षेत्र और भीड़भाड़ वाले इलाकों को ध्यान में रखकर किया गया है। अब तक जिले में कुल 76 मार्ग चिन्हित किए गए हैं।जिले में नशे और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए 114 अड्डेबाजी स्थलों को चिन्हित किया गया है। इन स्थलों को पांच क्लस्टरों में बांटकर विशेष छापामारी टीम गठित की गई है।पुलिस ने कहा है कि अड्डेबाजी में शामिल लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आम जनता भी व्हाट्सएप नंबर 9262998529 पर सूचना दे सकती है।सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए जिले में 69 स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बाइकर्स रैश ड्राइविंग और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।चेकिंग टीम में थाना पुलिस पीसीआर और पैंथर मोबाइल की टीम शामिल रहेगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रतिदिन कम से कम तीन बार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।