देवघर जिले के मधुपुर शहर स्थित शेखपुरा मोहल्ला के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को इलाज के लिए मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।सूचना मिलने पर मधुपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।घायलों की पहचान मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के सुग्गी पहाड़ी गांव निवासी बैजनाथ बेसरा और विमल बेसरा के रूप में की गई है।बताया जा रहा है कि दोनों युवक शादी समारोह से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान शेखपुरा मोहल्ला के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।दोनों घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।