चिनिया गढ़वा पंचायत की पहल से प्रेमी युगल की शादी तय
चिनिया गढ़वा थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव में
पिछले ढाई वर्षों से चल रहे प्रेम संबंध का अंत अब एक सुखद मोड़ पर पहुंच गया है।
प्रेमिका द्वारा जहर खाने की घटना के बाद दोनों परिवारों ग्रामीणों और समाज के गणमान्य लोगों की
पहल से प्रेमी युगल आरती कुमारी और राहुल
कुमार की शादी तय कर दी गई है। दोनों आगामी 20
जून को विवाह बंधन में
बंधेंगे।जानकारी के अनुसार रानीचेरी गांव निवासी हरबंस
कोरवा की पुत्री आरती कुमारी और धुरकी थाना क्षेत्र के मरचैया गांव
निवासी अवतार कोरवा के पुत्र राहुल कुमार के बीच करीब ढाई
वर्षों से प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि जब आरती ने राहुल से विवाह की बात कही
तो किसी कारणवश मामला उलझ गया जिससे आहत होकर युवती ने कुछ दिन पहले
जहर खा लिया। समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद
झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी मोहम्मद फरीद खान ने पहल करते हुए
दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर बातचीत कराई। कई दौर की
चर्चा के बाद दोनों परिवार विवाह के लिए सहमत हो गए।रविवार को रानीचेरी गांव में
आयोजित बैठक में दोनों परिवारों ग्रामीणों और समाज के प्रमुख लोगों की
मौजूदगी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20
जून को आरती और राहुल का
विवाह संपन्न कराया जाएगा।बैठक में हरबंस कोरवा अवतार कोरवा गौतम कुमार रवि अनिल कोरवा मानिक कोरवा चंदेश्वर कोरवा लइक अंसारी बबलू खान महफूज खान रियाज खान इम्तियाज खान राहुल खान शोएब राजा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण
महिला पुरुष उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने इस पहल
की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते समाज और परिवार के सहयोग से एक बड़ी अनहोनी टल
गई और अब दोनों परिवार खुशी खुशी विवाह की
तैयारियों में जुट गए हैं। लोगों का मानना है कि आपसी संवाद और सामाजिक सहयोग से
कई जटिल विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सकता है।














