जामताड़ा श्री श्री रविशंकर जन्मोत्सव आयोजन
जामताड़ा के
कायस्थपाड़ा स्थित सरस्वती मंदिर में आयोजित आर्ट ऑफ लिविंग की विशेष बैठक में
गुरुदेव Sri Sri Ravi Shankar के
70वें जन्मोत्सव और Art
of Living Foundation के
45वें स्थापना वर्ष को
लेकर भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।बैठक की अध्यक्षता श्री राम
विनय सिंह ने की जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय प्रशिक्षक श्री राजेंद्र
गोराई ने किया। आयोजन समिति ने बताया कि 13 मई को सुबह 7 बजे सरस्वती मंदिर में गुरुदेव के दिव्य
स्वर में लॉन्ग सुदर्शन क्रिया आयोजित होगी।इसके बाद सुबह 10:30 बजे से विभिन्न मोहल्लों में बच्चों के
बीच फल और शिक्षा सामग्री का वितरण किया जाएगा। वहीं शाम 7 बजे गांधी मैदान स्थित क्लब हाउस में
भव्य सत्संग भजन
और महाप्रसाद का आयोजन होगा।बैठक में शामिल साधकों ने संकल्प लिया कि गुरुदेव के
प्रेम शांति
और सकारात्मकता के संदेश को जिले के हर घर तक पहुंचाया जाएगा।जिला मीडिया
कोऑर्डिनेटर विजय भगत ने कहा कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं बल्कि सेवा साधना और मानवता का आध्यात्मिक पर्व
होगा जो
समाज में प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश फैलाएगा।बैठक में रीता घोष इंदु प्रभा श्रीकांत प्रसाद अंजू भगत पूर्णिमा गोराई छबि घोष चुमकी दास और रीना
द्विवेदी सहित कई साधक उपस्थित रहे।















