सरायकेला खरसावां पुलिस तबादला एसपी निधि द्विवेदी थाना प्रभारी फेरबदल
सरायकेला खरसावां जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से
पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पुलिस विभाग में
व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 12 थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों
का स्थानांतरण किया गया है।जारी आदेश के अनुसार खरसावां
थाना प्रभारी गौरव कुमार को चौका
थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं साइबर थाना में पदस्थापित वरुण यादव को ईचागढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी
गई है।इसके अलावा सरायकेला थाना में
पदस्थापित रविकांत परासर को आरआईटी
ओपी प्रभारी तथा राहुल
कुमार सिंह को खरसावां थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।इसी
क्रम में आदित्यपुर थाना में पदस्थापित सतीश
वर्मवाल को दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र मुंडा को कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा को कांड़्रा थाना डिलसन बिड़वा को नीमडीह थाना प्रभारी तथा संतन कुमार तिवारी को चांडिल थाना प्रभारी बनाया गया है।वहीं ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो को साइबर थाना सरायकेला, चौका
थाना प्रभारी सोनू कुमार को गम्हरिया
थाना तथा आरआईटी ओपी प्रभारी
संजीव कुमार सिंह को खरसावां
थाना में पदस्थापित किया गया है।पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा
जारी इस आदेश को जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में
महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए
पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।पुलिस महकमे में हुए इस
फेरबदल के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में नई कार्यशैली बेहतर निगरानी और प्रभावी पुलिस
व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है।














