रोपवे गोलीकांड का खुलासा
धनबाद के झरिया रोपवे
क्षेत्र में अवैध लोहा कोटिंग के वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना
का जोरापोखर पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को
गिरफ्तार किया है जबकि
मुख्य आरोपी समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस
संबंध में सिंदरी डीएसपी प्रकाश चंद महतो ने जोरापोखर थाना में
आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डुमरी 02 नंबर पेट्रोल पंप के समीप हर्ष
सिंह गौरव सिंह उर्फ गोपु एवं उनके अन्य साथियों ने रिक्की
सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना
के बाद घायल रिक्की सिंह की पत्नी चंदा कौर
के आवेदन पर जोरापोखर
थाना कांड संख्या 64/26 दर्ज
किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के
तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय
पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर डीएसपी प्रकाश चंद महतो के नेतृत्व में विशेष
जांच टीम (SIT) का
गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी
साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए नानक सिंह और आरिफ
अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस
ने घटना में प्रयुक्त दोनों बजाज पल्सर 220 मोटरसाइकिल को बोकारो स्टील
रेलवे स्टेशन क्षेत्र से बरामद किया है। इसके अलावा आरोपी आरिफ अंसारी के पास से
लाल रंग का एक मोटोरोला स्मार्टफोन भी जब्त किया गया है। पूछताछ
के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे हर्ष सिंह और गौरव सिंह के साथ रिक्की
सिंह के घर के पास रखे रोपवे केबल को उठाने गए थे। इसी दौरान रिक्की सिंह और उसके
भाई विजय उर्फ दारा सिंह के साथ गाली-गलौज और हाथापाई हुई। बाद में जामाडोबा
पेट्रोल पंप के पास हर्ष सिंह ने रिक्की सिंह को गोली मार दी। डीएसपी
ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पूर्व में रिक्की सिंह और
उसके दोनों भाई गौरव
सिंह उर्फ गोपु के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे थे। वर्तमान में
वर्चस्व और अवैध कारोबार को लेकर विवाद बढ़ने के कारण यह घटना हुई। पुलिस
ने कहा कि मामले में शामिल मुख्य आरोपी हर्ष सिंह गौरव
सिंह उर्फ गोपु समेत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी
के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जाएगा। इस
कार्रवाई में जोरापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता पुअनि अनुप कुमार शिव कुमार सअनि धर्मेंद्र कुमार एवं सिकंदर
कुमार रजक सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।















