हजारीबाग में 6 करोड़ की सड़क योजनाओं का शुभारंभ
शहर
के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में
हजारीबाग को बड़ी सौगात मिली है। झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग (पथ
प्रमंडल हजारीबाग)
द्वारा शहर की पांच प्रमुख सड़कों के
सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना
के तहत कुल 6.127
किलोमीटर लंबी सड़कों का
निर्माण और उन्नयन किया जाएगा। विभागीय
निविदा के अनुसार इस परियोजना पर
6 करोड़ 20
लाख 23 हजार
772 रुपये
की लागत आएगी और निर्माण कार्य को अगले पांच महीनों
के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित
किया गया है। निर्माणाधीन
सड़कों में जैक एंड जिल स्कूल से विश्वेश्वर दयाल चौक मार्ग मेन
रोड ड्रग हाउस से कर्जन स्टेडियम मार्ग
दीपूगढ़ा इरिगेशन कॉलोनी से कैनरी रेजिडेंशियल कॉलोनी मार्ग पगोडा
चौक से कल्लू चौक वाया न्यू एरिया मार्ग तथा हीराबाग चौक से गवर्नमेंट बीएड कॉलेज वाया डीवीसी चौक मार्ग शामिल हैं। हालांकि
निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ स्थानों पर रात के
समय निर्माण कार्य कराया जा रहा है
जिससे
गुणवत्ता संबंधी मानकों की निगरानी प्रभावित हो सकती है। लोगों
का कहना है कि अक्सर रात के अंधेरे में किए गए कार्यों में निर्माण सामग्री की
गुणवत्ता अलकतरा की मात्रा
गिट्टी
की मोटाई और रोलिंग जैसी प्रक्रियाओं में अनियमितताओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे
में विभागीय अभियंताओं के साथ-साथ आम जनता को भी निर्माण कार्यों पर नजर रखने की
जरूरत है। सामाजिक
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जनता के टैक्स का पैसा है इसलिए सड़क निर्माण कार्य में पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता
सुनिश्चित की जानी चाहिए। यदि कहीं भी घटिया निर्माण सामग्री या नियमों की अनदेखी
होती है तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी जानी चाहिए। पथ
निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के
अनुरूप कराए जाएंगे और समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के
बाद शहरवासियों को बेहतर और टिकाऊ सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है।















