देवघर पालोजोरी में नए बीडीओ का स्वागत
देवघर जिले के
पालोजोरी प्रखंड में नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी विनय
कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने प्रखंड
कार्यालय में कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं लंबित कार्यों
की जानकारी ली।बैठक में पंचायत स्तर पर चल रही विकास योजनाओं
लंबित कार्यों और आम
जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रखंड कर्मियों ने नवपदस्थापित
बीडीओ का स्वागत करते हुए बेहतर प्रशासनिक कार्यकाल की उम्मीद जताई।मुखिया संघ की
ओर से आयोजित स्वागत समारोह में प्रमंडलीय अध्यक्ष कुमार राजीव रंजन उर्फ निवास
मंडल प्रखंड
अध्यक्ष नौशाद हक गोलक बिहारी यादव नीतू कुमारी और मकबूल अंसारी सहित कई
जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।जनप्रतिनिधियों ने आशा जताई
कि उनके नेतृत्व में प्रखंड में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और पंचायतों की
समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।बीडीओ विनय कुमार पाण्डेय ने कहा कि पंचायत स्तर
पर लंबित और अधूरी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।उन्होंने
कहा कि आगामी पंचायत चुनाव से पहले अधूरे विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा
करने का प्रयास किया जाएगा ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए पारदर्शिता और जनहित
को प्राथमिकता देने की बात कही।















