निम्मी में धूमधाम से मनाया गया मंडा पर्व
रामगढ़ जिले के भदानीनगर स्थित निम्मी गांव में पारंपरिक मंडा पर्व
श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी
तीन दिवसीय मंडा पूजा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया और भगवान भोलेनाथ
तथा माता पार्वती की आराधना की। रविवार
अहले सुबह शिवभक्तों ने नदी में स्नान करने के बाद विधिवत अग्नि पूजन किया। इसके
उपरांत 118
भोक्ता और 126 सोकताइन नंगे पैर दहकते अंगारों पर चलकर अपनी अटूट श्रद्धा और भक्ति का
परिचय दिया। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं
ग्रामीण उपस्थित रहे। शनिवार
रात को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से आए कलाकारों की टीम ने पूरी रात देवी-देवताओं
के मुखौटे पहनकर रामायण और महाभारत की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया। कलाकारों की
प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब
गया। मंडा
पूजा मेले का उद्घाटन बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी जिप उपाध्यक्ष मनोज राम मुखिया रेखा देवी
एवं रामफल बेदिया ने संयुक्त रूप से किया। इस
अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि मंडा पर्व झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति
और परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का कार्य
करते हैं। मेला
को सफल बनाने में श्री श्री शिव मंडा पूजा समिति निम्मी के अध्यक्ष संजय करमाली
उपाध्यक्ष झमन कुमार
सचिव अनिल गंझू
सह
सचिव बिरबल कुमार
कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार दांगी
उप
कोषाध्यक्ष सूरज करमाली
सहित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं
सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल
देखने को मिला।















