देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड कार्यालय में राजस्व कार्यों को अधिक पारदर्शी और तेज़ बनाने के उद्देश्य से अंचल अधिकारी सीओ यामुन रविदास की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कर्मचारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।बैठक में सभी राजस्व कर्मचारियों और अंचल निरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि जमाबंदी रैयतों के उत्तराधिकारी दाखिल खारिज मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए।कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक पंचायत में प्रतिदिन कम से कम पांच आवेदन प्राप्त कर उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जाए। इससे दाखिल खारिज मामलों की संख्या बढ़ेगी और सरकारी लगान में भी वृद्धि होगी।सीओ ने अमीन और संबंधित कर्मचारियों को प्रतिदिन सरकारी भूमि की मापी और ऑनलाइन मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त पत्रों और आम जनता के आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने पर भी जोर दिया गया। सीओ ने कहा कि कार्यालय आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान बिना देरी के किया जाए।उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्व में वृद्धि करना और क्षेत्र की विधि व्यवस्था को और बेहतर बनाना है।