मधुपुर के ऐतिहासिक डाक बंगला मैदान में आयोजित भव्य मेले का शुभारंभ झारखंड सरकार के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन और नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।मेले में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए तारा माची नौका झूला डिस्को डांस फ्री डीस सहित कई आधुनिक मनोरंजन साधनों की व्यवस्था की गई है। इस वर्ष मेले का सबसे बड़ा आकर्षण पहली बार प्रदर्शित की जा रही जलपरी Mermaid Show है जिसे देखने के लिए विशेष एक्वेरियम इंस्टॉलेशन तैयार किया गया है। इसे देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।मेला प्रबंधन समिति के अनुसार पूरे आयोजन स्थल की सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। साथ ही भीड़ नियंत्रण और आगंतुकों की सुविधा के लिए स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई है ताकि मेले का संचालन सुचारू रूप से हो सके।उद्घाटन समारोह में नगर परिषद उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज वार्ड पार्षद मो. सैफ अंसारी मो. नौशाद सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। बच्चों में मेले को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और परिवारों ने विभिन्न झूलों व आकर्षणों का आनंद लिया।आयोजकों का कहना है कि मेला क्षेत्र के लोगों के लिए मनोरंजन के साथ साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मेलजोल का भी महत्वपूर्ण केंद्र है जहां हर आयु वर्ग के लोगों के लिए विशेष आकर्षण उपलब्ध कराए गए हैं।