पोटका जादूगोड़ा नशा मुक्ति रैली
पोटका जादूगोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जादूगोड़ा मोड़ चौक
स्थित उत्क्रमित +2 उच्च
विद्यालय के विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से
रविवार को भव्य नशा मुक्ति रैली निकाली। रैली के माध्यम से स्कूली बच्चों ने समाज
को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।रैली का नेतृत्व विद्यालय
की प्राचार्या रीना कुमारी एवं शिक्षक महेश्वर
भक्त ने किया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई यह जागरूकता रैली
जादूगोड़ा के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। रैली में लगभग 700
छात्र छात्राओं
ने हाथों में
तख्तियां और जागरूकता संदेश लिखे पोस्टर लेकर हिस्सा लिया।रैली के दौरान बच्चे नशा
छोड़ो जीवन जोड़ो स्वस्थ
समाज नशा मुक्त समाज और युवा
बचाओ देश बचाओ
जैसे नारों के साथ
लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते नजर आए। आगे आगे शिक्षक महेश्वर भक्त रैली का
नेतृत्व कर रहे थे जबकि पीछे सैकड़ों विद्यार्थी अनुशासित तरीके से जनजागरण का
संदेश दे रहे थे।विद्यालय की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि
बच्चों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का यह प्रयास बेहद प्रेरणादायक
है। लोगों ने झारखंड सरकार के नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में ऐसे कार्यक्रमों
की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।इस अवसर पर शिक्षक महेश्वर भक्त ने कहा कि नशा समाज
और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। यदि समय रहते इसके प्रति
जागरूकता नहीं फैलाई गई तो इसके दुष्परिणाम और अधिक गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने
विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी इसके खिलाफ
जागरूक करने का आह्वान किया।रैली के माध्यम से विद्यालय ने यह संदेश दिया कि
नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं बल्कि जनभागीदारी और युवाओं की सक्रिय
भूमिका से ही संभव है।














