सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
पलामू जिले
के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से एक दुखद सड़क
हादसे की खबर सामने आई है। पांकी रोड पर हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल
युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़
गई है। मृतक
की पहचान नावाडीह गांव निवासी 35
वर्षीय अमरनाथ महतो (पिता- मुखलाल महतो)
के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरनाथ महतो अपने परिजनों को मेदिनीनगर रेलवे
स्टेशन पर ट्रेन पकड़वाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी
दौरान पांकी रोड
पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को
जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि अमरनाथ महतो के सिर में गंभीर चोटें
आईं और वे सड़क पर घायल होकर गिर पड़े। घटना
के बाद वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें तत्काल
इलाज के लिए एमएमसीएच (मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल
रहा था लेकिन
गंभीर चोटों के कारण रविवार अहले सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना
की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी महेंद्र कुमार और विकास कुमार
मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक कानूनी
प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम
के बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की असामयिक मौत से
परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस
अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।















