पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज द्वारा प्रदूषण विभाग और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल NGT को शिकायत भेजे जाने के बाद प्रदूषण विभाग की टीम ने रेलवे साइडिंग पहुंचकर जांच की।मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने शिकायत में कहा था कि हाता ओड़िशा मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों स्कूली बच्चे और यात्री गुजरते हैं लेकिन रेलवे साइडिंग में प्रदूषण नियंत्रण के नियमों की अनदेखी की जा रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि लोडिंग-अनलोडिंग और ओवरलोडिंग परिवहन के कारण क्षेत्र में भारी मात्रा में धूल फैल रही है जिससे लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।जांच के दौरान प्रदूषण विभाग के कनीय अभियंता मोहम्मद आफताब आलम ने रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को नियमित जल छिड़काव करने स्टॉक प्वाइंट को तिरपाल से ढकने बाउंड्री वॉल निर्माण कराने और ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।मुखिया देवी कुमारी भूमिज और जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से रेलवे साइडिंग और धर्म कांटा से फैल रहे प्रदूषण के कारण लोगों का घर के बाहर सोना कपड़े सुखाना और बाहर उगाई गई सब्जियों का उपयोग करना तक मुश्किल हो गया है।उन्होंने क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए रेलवे साइडिंग और धर्म कांटा को बंद करने की मांग की।मौके पर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल संजय राय कमलेश राय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।