अवैध केंदू पत्ता कारोबार पर कार्रवाई
पलामू
जिले के मनातू वन प्रक्षेत्र में अवैध केंदू पत्ता कारोबार के खिलाफ वन विभाग
द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान हंगामा मारपीट
और लूटपाट का मामला सामने आया है। वन विभाग ने इस मामले को गंभीर बताते हुए तरहसी
थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर कई नामजद एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी
कार्रवाई की मांग की है। सेवती
बीट के प्रभारी वनपाल संजय लकड़ा द्वारा दिए गए आवेदन
के अनुसार 30
मई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि सिलदिलीया
कला जंगल क्षेत्र से अवैध रूप से तोड़े गए केंदू पत्तों को गांव में सुखाया जा रहा
है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान बड़ी
मात्रा में केंदू पत्ता पोला बरामद किया। वन
विभाग के मुताबिक कार्रवाई के दौरान लगभग 80
हजार केंदू पत्ता
पोला जब्त किया गया। इसी बीच बड़ी संख्या में लोग और ग्रामीण मौके
पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने वनकर्मियों के साथ गाली-गलौज धक्का-मुक्की और
मारपीट की तथा जब्त किए गए केंदू पत्तों को बलपूर्वक छुड़ाकर ले गए। शिकायत
में यह भी आरोप लगाया गया है कि सरकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए विभागीय वाहन को
आग लगाने की धमकी दी गई और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया गया। वन
विभाग ने कई नामजद लोगों सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की
मांग की है। विभाग का कहना है कि अवैध वन उपज के कारोबार पर रोक लगाने के लिए
लगातार अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इस तरह की घटनाएं सरकारी कार्य
में बाधा उत्पन्न कर रही हैं। मामले
की शिकायत मिलने के बाद तरहसी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है
कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी
कार्रवाई की जाएगी। वन
विभाग ने उम्मीद जताई है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने से अवैध केंदू
पत्ता कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।















