हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने रविवार को कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क  जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के तहत विधायक निधि से नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-3 स्थित नूरा में कुंवर कल्याण चौक के समीप पेवर ब्लॉक सड़क का उद्घाटन किया गया। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इस सड़क की मांग की थी। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

इसके बाद कटकमसांडी प्रखंड की दक्षिणी पेलावल पंचायत में राजन जी के घर से अलहिरा विद्यालय तक लगभग 0.730 किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। सड़क बनने से ग्रामीणों  विद्यार्थियों और आम लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

वहीं नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-6 स्थित मटवारी जागों निवास पथ में आरसीसी नाली निर्माण एवं मरम्मतीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इस परियोजना के पूरा होने से जल निकासी की समस्या दूर होगी तथा क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव, मोहल्ले और वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क नाली  पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हजारीबाग को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी  नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप कृष्णा  नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद रिंकु वर्मा  कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा  विधायक प्रतिनिधि सुमन राय  सांसद प्रतिनिधि जीवन मेहता सहित कई जनप्रतिनिधि  सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।