दुमका आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को रानीश्वर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ग्रामीण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने की जबकि संचालन थाना प्रभारी तिरपुरारी कुमार ने किया।बैठक के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से बकरीद पर्व को शांति, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। साथ ही त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क रहने का संदेश दिया गया।प्रशासन की ओर से विशेष रूप से सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही गई और अफवाहों से बचने की अपील की गई। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी संदिग्ध सूचना या गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया।बैठक में थाना क्षेत्र के ग्रामीण जनप्रतिनिधि एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।