हैदराबाद यूनिवर्सिटी छात्र मौत कैंपस तनाव मामला
हैदराबाद यूनिवर्सिटी में 22
वर्षीय
पोस्टग्रेजुएट छात्र मयूख कुंडू की मौत के बाद कैंपस में तनाव का माहौल बन गया है।
पश्चिम बंगाल के रहने वाले छात्र का शव यूनिवर्सिटी कैंपस के पास स्थित बफेलो लेक
के नजदीक मिला जिसके बाद छात्र संगठनों ने मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू
कर दिया है। छात्र की मौत ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और
कैंपस सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्र संगठन पूरे मामले की
निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक छात्र के कमरे से एक कथित पत्र बरामद
हुआ है। इसमें उसने लैपटॉप चोरी के मामले में खुद को निर्दोष बताया है। साथ ही
अपनी मां से माफी मांगते हुए मजबूत बने रहने की अपील भी की है। पुलिस फिलहाल इस पत्र की जांच कर रही है और उसकी सत्यता की
पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। कई छात्र संगठनों ने संयुक्त बयान जारी कर आरोप लगाया है कि
छात्र को कथित तौर पर लैपटॉप चोरी स्वीकार करवाने के लिए प्रताड़ित किया गया था। आरोपों
के अनुसार उसे हॉस्टल में रोककर मारपीट की गई और सार्वजनिक रूप से
अपमानित भी किया गया। हालांकि इन आरोपों की
आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। गाचीबौली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस
अधिकारियों के मुताबिक मौत के कारणों और घटना से पहले की परिस्थितियों की हर पहलू से
जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह
पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि छात्र किन परिस्थितियों से गुजर रहा था और घटना
से पहले क्या क्या
हुआ। छात्र संगठनों ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखी हैं ·
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो ·
दोषियों के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई की जाए ·
विश्वविद्यालय प्रशासन की जवाबदेही तय हो ·
परिवार को मुआवजा दिया जाए ·
कैंपस में बेहतर मानसिक स्वास्थ्य और काउंसलिंग सुविधाएं
उपलब्ध कराई जाएं ·
उत्पीड़न और भीड़ द्वारा दबाव जैसी घटनाओं को रोकने के लिए
सख्त नियम बनाए जाएं फिलहाल यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और
छात्र संगठनों की गतिविधियों पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।कमरे से मिला कथित पत्र मां से मांगी माफी
छात्र संगठनों ने लगाए गंभीर आरोप
पुलिस ने दर्ज किया मामला
छात्र संगठनों की प्रमुख मांगें














