हजारीबाग में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली और पानी की गंभीर समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री भानुप्रताप साही हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।नेताओं ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उमस भरी गर्मी में लोग पानी और बिजली की भारी समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं दिख रही है।पूर्व मंत्री भानुप्रताप साही ने कहा कि जिले के कई इलाकों में लोग आज भी पानी के लिए सरकारी चापानल और तालाबों पर निर्भर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बिजली कटौती से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है।भाजपा नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन राजनीतिक नहीं बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक हर घर तक नियमित बिजली और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।