जामताड़ा आसनचुआ बालू घाट लीज डीड पूरी जामताड़ा वैध बालू उपलब्धता
जामताड़ा जिले में बालू घाटों
के विधिसम्मत संचालन और राजस्व संग्रहण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला
प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर
जामताड़ा जिला अंतर्गत मौजा आसनचुआ स्थित
बालू घाट एवं सैंड डिपॉजिट की लीज डीड प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है। यह लीज डीड एसबोलस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के साथ संपन्न हुई
है।आसनचुआ बालू घाट का कुल क्षेत्रफल 1.27 हेक्टेयर
है तथा इसकी वार्षिक पर्यावरण स्वीकृत मात्रा 4603.52
घन मीटर निर्धारित की गई है।
जिला प्रशासन के अनुसार बालू घाट के संचालन के लिए सभी आवश्यक कानूनी एवं
प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।प्रशासन ने बताया कि जिले के बाँखेत एवं आमलचातर बालू घाटों की लीज डीड प्रक्रिया
भी जारी है और इसे शीघ्र पूरा करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।उपायुक्त
आलोक कुमार ने कहा कि बालू घाटों की लीज डीड पूर्ण होने से जिले में वैध रूप से बालू की उपलब्धता सुनिश्चित
होगी, जिससे
स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक बालू की नियमित और सुगम आपूर्ति
संभव हो सकेगी। इसके साथ ही राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी जिसका लाभ संबंधित
पंचायतों को भी मिलेगा।उन्होंने कहा कि बालू घाटों के नियमानुसार संचालन से खनन
गतिविधियों में पारदर्शिता आएगी और जिले में चल रहे विकास कार्यों तथा आधारभूत
संरचना परियोजनाओं को गति मिलेगी।उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध बालू खनन और परिवहन किसी भी कीमत
पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया
जा रहा है। अवैध खनन या परिवहन में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध
प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।















