गिरिडीह में शहीद राजेश मंडल की 11वीं शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब
गिरिडीह बगोदर विधानसभा
क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता, सामाजिक
कार्यकर्ता और गरीबों की आवाज माने जाने वाले शहीद
राजेश मंडल की 11वीं
शहादत दिवस गुरुवार को उनके पैतृक आवास छोटकी
सरिया में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हजारों की
संख्या में लोग सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक दलों के नेता और समर्थक
उपस्थित हुए तथा शहीद राजेश मंडल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में मुख्य
अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड के प्रथम
मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने शहीद राजेश मंडल
की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ भाजपा जिला
उपाध्यक्ष एवं राजेश मंडल की धर्मपत्नी रजनी
कौर सहित
कई गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।अपने संबोधन में बाबूलाल मरांडी ने
कहा कि राजेश मंडल केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि जनसंघर्ष, सामाजिक न्याय और गरीबों के अधिकारों की
लड़ाई का प्रतीक थे।उन्होंने कहा कि राजेश मंडल ने अपना जीवन गरीबों दलितों शोषितों और वंचित
वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया था। वे अन्याय भ्रष्टाचार गुंडागर्दी चोरी डकैती और पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ हमेशा मुखर रहे।मरांडी ने
कहा कि जब भी किसी गरीब या असहाय व्यक्ति के साथ अन्याय होता था राजेश मंडल सबसे पहले
उसके समर्थन में खड़े दिखाई देते थे। यही कारण है कि आज भी लोगों के दिलों में
उनके प्रति गहरा सम्मान बना हुआ है।बाबूलाल मरांडी ने युवाओं से आह्वान करते हुए
कहा कि समाज को आज भी ऐसे साहसी ईमानदार और संघर्षशील युवाओं की
आवश्यकता है जो
समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा के कार्यों में आगे आएं।उन्होंने
कहा कि राजेश मंडल का जीवन युवाओं को यह संदेश देता है कि मजबूत संकल्प और जनहित
की भावना से सामाजिक बदलाव लाया जा सकता है।शहादत दिवस समारोह में मौजूद वक्ताओं
ने राजेश मंडल के सामाजिक योगदान जनसंघर्ष और क्षेत्र के विकास के लिए
किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम
पायदान पर खड़े लोगों की चिंता की और उनके अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया।इसी
वजह से उनकी शहादत के 11 वर्ष
बाद भी लोगों के दिलों में उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा कम नहीं हुई है।कार्यक्रम
में भाजपा, झामुमो और अन्य
सामाजिक संगठनों के कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान बिनोद विश्वकर्मा देवनाथ राणा त्रिभुवन मंडल लक्ष्मण दास आशीष बॉर्डर हरिहर मंडल बिनोद यादव बबलू मंडल अलीमुद्दीन अंसारी जसीमुद्दीन अंसारी सलीम अंसारी नेहरू मंडल, प्रयाग मंडल केदार सिंह प्रहलाद सिंह राजकुमार मंडल तथा माले नेता केदार मंडल
सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना
शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता समारोह
में शामिल हुए।समारोह की अध्यक्षता भाजपा
सरिया मंडल अध्यक्ष मनीष मंडल ने की जबकि संचालन
पूर्व मुखिया बालगोविंद मंडल ने किया।लोगों ने एक स्वर में कहा कि
शहीद राजेश मंडल के संघर्ष त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा
तथा उनके सपनों के समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।














