साहेबगंज वाहन जांच अभियान
साहेबगंज जिले में
परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया
है। उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा लगातार दूसरे दिन भी शहर
के विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन चौक पटेल
चौक और सुभाष चौक समेत कई स्थानों पर दोपहिया वाहन चालकों और ई-रिक्शा टोटो चालकों
की जांच की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों से हेलमेट ड्राइविंग
लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट और बिना कागजात के वाहन
चलाने वालों से जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान कई ई-रिक्शा टोटो और
दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए। जिला परिवहन
पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी और मुख्यालय डीएसपी विजय कुशवाहा ने संयुक्त रूप से
अभियान का नेतृत्व किया। अधिकारियों के अनुसार अभियान
के दौरान डेढ़ लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया। डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल
जुर्माना वसूलना नहीं बल्कि
लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हेलमेट और नियमों
का पालन कर लोग अपनी यात्रा सुरक्षित बना सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह
का अभियान लगातार जारी रहेगा।















