जमीन विवाद में खूनी संघर्ष पूर्व मुखिया समेत 4 लोग घायल
बिहार
के बेगूसराय जिले में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल
गया. सिंघौल थाना क्षेत्र के देवानगर में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में
अमरौर किरतपुर के पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार सिंह समेत चार लोग घायल हो गए. घटना का सीसीटीवी
फुटेज भी सामने आया है जिसमें
कुछ लोग लाठी डंडे लोहे
के रॉड और ईंट पत्थरों से हमला करते नजर आ रहे हैं. घायलों में पूर्व
मुखिया प्रवीण कुमार सिंह प्रभाकर
रमण सूरज कुमार और दिवाकर सिंह उर्फ छोटू
शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
गंभीर रूप से घायल प्रवीण कुमार सिंह और प्रभाकर रमण को बेहतर इलाज के लिए पटना
रेफर किया गया है. जानकारी
के मुताबिक देवानगर में करीब 18 कट्ठा पुश्तैनी जमीन को लेकर छह भाइयों
के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोप है कि एक पक्ष जमीन छोड़ने को तैयार
नहीं था जबकि दूसरा पक्ष अपने हिस्से पर कब्जा
और खेती करना चाहता था. बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोग
ट्रैक्टर लेकर जमीन जोतने पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई
और मामला तनावपूर्ण हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल स्थिति
को नियंत्रित किया. परिजनों
के अनुसार मामला शांत होने के बाद सभी लोग वापस
लौट गए थे. इसी बीच देवानगर में बातचीत के दौरान स्कॉर्पियो से पहुंचे कुछ लोगों
ने अचानक हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने लाठी डंडे लोहे
की रॉड और ईंट पत्थरों से हमला किया जिसमें चार लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल
है. सिंघौल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के
आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है.18 कट्ठा
जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
स्कॉर्पियो
से पहुंचे लोगों पर हमला करने का आरोप















