PM मोदी ने सांसदों को दिया सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड, 90 दिनों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट बनी चर्चा का विषय
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में एनडीए के नए लोकसभा सांसदों के साथ आयोजित बैठक में उन्हें पिछले 90 दिनों का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड सौंपा। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने सांसदों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने, युवाओं से जुड़ने और जनसंपर्क को मजबूत करने का संदेश दिया। सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक सांसद को एक पेज की विस्तृत रिपोर्ट दी गई, जिसमें पिछले 90 दिनों के दौरान X (पूर्व में ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनकी गतिविधियों का पूरा विवरण शामिल था। रिपोर्ट में पोस्ट की संख्या, इंप्रेशन, रीच, कमेंट और सोशल मीडिया एंगेजमेंट जैसे आंकड़े शामिल थे। बैठक में प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि सोशल मीडिया केवल प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि जनता विशेषकर युवाओं से संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने सभी सांसदों को डिजिटल माध्यमों का बेहतर उपयोग करने और लगातार सक्रिय रहने की सलाह दी। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि एनडीए में कोई सांसद 20 साल पुराना हो या 20 दिन पुराना, सभी समान हैं और सभी को बराबर सम्मान मिलता है। बैठक में हाल ही में विभिन्न दलों से एनडीए में शामिल हुए सांसद भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने सांसदों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने 40 वर्ष से अधिक आयु के सांसदों को नियमित मेडिकल चेकअप कराने की बात कही। साथ ही उन्होंने पूछा कि नियमित योग करने वाले सांसद कौन-कौन हैं और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में स्थिर सरकार के महत्व पर भी जोर दिया। हल्के-फुल्के अंदाज में उन्होंने कहा कि "जब से मैं प्रधानमंत्री हूं, तब से देखिए ब्रिटेन (UK) में कितने प्रधानमंत्री बदल गए।" उन्होंने सांसदों से यह भी कहा कि यदि उनके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या या व्यक्तिगत कठिनाई हो तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने पूर्वी भारत के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में कोलकाता, ओडिशा और भुवनेश्वर का व्यापक विकास देखने को मिलेगा।सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से जुड़ने की सलाह
'20 साल पुराने हों या 20 दिन, सभी बराबर'
स्वास्थ्य पर भी दिया विशेष जोर
स्थिर सरकार की अहमियत बताई















