यूपी में कल हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार योगी कैबिनेट में 6 नए चेहरे की एंट्री
यूपी की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के
मुताबिक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की कैबिनेट का विस्तार रविवार को हो सकता है। माना जा रहा
है कि योगी सरकार में 6 नए चेहरों को
मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। राजधानी लखनऊ में चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
शनिवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन
पटेल से मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इसी बैठक में
मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार
जिन नेताओं के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं उनमें कृष्णा पासवान पूजा पाल मनोज पांडेय भूपेंद्र चौधरी अशोक कटारिया और
रोमी साहनी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी इस विस्तार के जरिए महिला दलित ब्राह्मण जाट गुर्जर और सिख वोट
बैंक को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। बीजेपी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए
सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने में जुटी है। पार्टी विकास और हिंदुत्व के साथ साथ जातीय समीकरणों को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इस बार महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर भी खास फोकस बताया जा रहा है। कृष्णा
पासवान और पूजा पाल के नामों को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। बीजेपी इसे
विपक्ष के पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक
फॉर्मूले के जवाब के रूप में भी देख रही है। सूत्रों के
मुताबिक इस विस्तार में किसी मौजूदा मंत्री को हटाए जाने की संभावना कम है।
हालांकि कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है। इसके अलावा बोर्ड निगम और आयोगों
में भी जल्द नियुक्तियों की चर्चा है ताकि संगठन और सरकार दोनों को मजबूत किया
जा सके। कैबिनेट विस्तार की खबरों के बाद यूपी की राजनीति गरमा गई
है। राजनीतिक गलियारों में इस बात पर चर्चा तेज है कि बीजेपी इस विस्तार के जरिए
आगामी चुनावों के लिए नई सियासी बिसात बिछाने में जुटी है। अब सभी की नजर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल के बीच होने वाली मुलाकात पर टिकी हुई है।














