रांची में आचार्य कुल के कार्यों की सराहना
रांची में Government
Teachers' Training College के
प्राचार्य प्रभारी डॉ. रमन कुमार झा ने आचार्य कुल झारखंड द्वारा आयोजित प्रांतीय
अधिवेशन एवं सामाजिक जागरूकता अभियान की सराहना की है। उन्होंने इसे समाज निर्माण नैतिक मूल्यों और
शैक्षणिक जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।डॉ. झा ने अपने संदेश में कहा
कि 29 और 30 अप्रैल 2026 को आयोजित आचार्य कुल झारखंड का
प्रांतीय अधिवेशन बौद्धिक उत्कृष्टता सांस्कृतिक गरिमा और सामाजिक समरसता का
प्रेरणादायी उदाहरण रहा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शैक्षणिक जागरण नैतिक मूल्यों और
राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने वाला साबित हुआ।उन्होंने कहा कि आचार्य
विनोबा भावे के विचारों से प्रेरित आचार्य कुल जय जगत विश्व
शांति और ग्राम स्वराज की अवधारणा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। वर्तमान समय
में मानवता नैतिक
चेतना आत्मनिर्भरता
और सामूहिक कल्याण जैसे मूल्यों की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है।डॉ. झा ने
आचार्य कुल झारखंड द्वारा प्रकाशित स्मारिका स्वस्थ समाज रचना : दशा एवं दिशा को समाज और शिक्षा
जगत के लिए महत्वपूर्ण बौद्धिक योगदान बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रकाशन जागरूक
और प्रगतिशील समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।उन्होंने विशेष रूप से
महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एवं आचार्य कुल झारखंड के महासचिव डॉ. ओम प्रकाश
के नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता की सराहना की।अंत में उन्होंने संस्था से जुड़े
सभी पदाधिकारियों, विद्वानों
और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आंदोलन शांति ज्ञान मानवता और सामाजिक परिवर्तन के आदर्शों
को आगे बढ़ाता रहेगा।














