धनबाद माले का सदस्यता अभियान
धनबाद जिले के निरसा
क्षेत्र अंतर्गत चिरकुंडा के तालडांगा स्थित माले कार्यालय में शनिवार को भाकपा
माले द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन विस्तार
और जनहित के मुद्दों को लेकर बड़े आंदोलन की रणनीति का ऐलान किया।प्रेस वार्ता में
माले नेताओं ने कहा कि आगामी 12 मई
से व्यापक सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के जरिए गांव गांव और वार्ड-वार्ड तक संगठन को मजबूत
करने का लक्ष्य रखा गया है।माले नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर परिषद जनता की मूलभूत
समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रही है। पानी सफाई सड़क और बिजली जैसी समस्याओं से आम लोग
परेशान हैं लेकिन
समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं हो रही।पार्टी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि
जनहित से जुड़े मुद्दों पर आने वाले दिनों में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने
कहा कि माले सिर्फ बयानबाजी नहीं करती बल्कि सड़क पर उतरकर जनता के अधिकारों
की लड़ाई लड़ती है।नेताओं ने यह भी कहा कि मजदूर किसान गरीब और आम जनता के हक के लिए पार्टी
पहले भी संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी ताकत से संघर्ष जारी रहेगा।














