रामगढ़ जिले के भदानीनगर क्षेत्र में बेमौसम बारिश और तेज ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। चिकोर लादी सुद्दी पाली बारीडीह और कोढ़ी इलाके में कई एकड़ में लगी तरबूज खीरा टमाटर लौकी और नेनुआ की फसल पूरी तरह तबाह हो गई है। किसानों का कहना है कि पहले बंदरों के झुंड ने फसलों को नुकसान पहुंचाया और अब ओलावृष्टि ने बची खुची उम्मीद भी खत्म कर दी।बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में लगी सब्जियां और फल पूरी तरह खराब हो गए हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत और उधार लेकर खेती की थी लेकिन अब फसल बर्बाद होने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक महीने से 25 से 30 बंदरों का झुंड खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था। किसान दिन रात खेतों की रखवाली कर रहे थे लेकिन अचानक हुई ओलावृष्टि ने पूरी फसल तबाह कर दी। अब व्यापारी भी खराब फसल खरीदने से मना कर रहे हैं।फसल नुकसान की सूचना मिलने पर बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता और कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया।विधायक रोशनलाल चौधरी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।इस दौरान आजसू पार्टी रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू शौर्य कुशवाहा अनूप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।