केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के करीब 10 दिन बाद आखिरकार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री होंगे। गुरुवार 14 मई  को कांग्रेस पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक  अजय माकन और राज्य प्रभारी दीपा दास मुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लेने से पहले दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की अहम बैठक हुई  जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे राहुल गांधी  समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। लंबे मंथन और कई दौर की चर्चाओं के बाद वीडी सतीशन के नाम पर सहमति बनी। 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF गठबंधन ने 102 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वीडी सतीशन के अलावा रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल के नाम भी चर्चा में थे  लेकिन पार्टी नेतृत्व ने अंतत सतीशन पर भरोसा जताया। वीडी सतीशन का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। वह परवूर विधानसभा सीट से लगातार छह बार विधायक चुने जा चुके हैं। साल 2021 में उन्हें केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। उन्हें कांग्रेस का आक्रामक और मजबूत विपक्षी चेहरा माना जाता है। मुख्यमंत्री पद के ऐलान में देरी को लेकर कांग्रेस को विपक्ष के साथ साथ पार्टी के भीतर भी आलोचना का सामना करना पड़ा। वायनाड में राहुल गांधी और  प्रियंका गांधी वद्र  के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे  जिनमें केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों पर नाराजगी जताई गई थी। हालांकि अब पार्टी ने वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगाकर सभी अटकलों को खत्म कर दिया है।