कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित समारोह में बड़कागांव की पूर्व विधायक एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद शामिल हुईं। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान अंबा प्रसाद ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ  दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं  किसानों  मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज बनकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

अंबा प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी का जनसेवा  सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के प्रति समर्पण करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

समारोह में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  सांसद प्रियंका गांधी सहित देशभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पार्टी को और मजबूत बनाने तथा जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प भी लिया गया।

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन की शुभकामनाओं वाले पोस्टर और बैनर लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया।

अंबा प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष और विचारधारा देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और कांग्रेस कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।