अंतरराष्ट्रीय योग दिवस छतरपुर योग शिविर
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर पतंजलि
योगपीठ के बैनर तले छतरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान
चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में
प्रभात फेरी निकालकर लोगों को योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित
किया गया। प्रभात
फेरी के दौरान पंचायत भवन कउवल
कृषि
भवन रामगढ़ भारत
माता चौक छतरपुर हाई
स्कूल छतरपुर दुर्गा
माता चौक रामगढ़ सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों और मुख्य मार्गों का भ्रमण किया गया।
इस दौरान लोगों को योग के महत्व की जानकारी देते हुए 21 जून को आयोजित होने
वाले योग शिविर में भाग लेने की अपील की गई। आयोजकों
ने बताया कि 21
जून 2026 (रविवार) को रामगढ़ कउवल पंचायत भवन छतरपुर हाई स्कूल मैदान एवं किसान भवन रामगढ़ में भव्य योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 6:30
बजे से 7:30 बजे तक आयोजित होगा। पतंजलि
परिवार छतरपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों युवाओं महिलाओं
और योग साधकों से समय पर पहुंचकर सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेने का आग्रह किया
गया है। आयोजकों
ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं
बल्कि शरीर मन और आत्मा के संतुलन का प्रभावी माध्यम है। वर्तमान समय की
भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग का महत्व और बढ़ गया है। नियमित योगाभ्यास
से तनाव कम होता है मानसिक
शांति मिलती है और शरीर स्वस्थ एवं ऊर्जावान बना रहता है। योग
दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में योग शिक्षकों और साधकों ने कार्यक्रम
की रूपरेखा पर चर्चा की तथा आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में विजय
कुमार गुप्ता महेश
यादव भोला
यादव रजनीश
कुमार बीरेंद्र
प्रसाद संजय
प्रसाद नीरज
कुमार राजकिशोर
प्रसाद विश्वनाथ
सिंह
अशोक प्रसाद प्रदीप कुमार
शिवशंकर
प्रसाद योगेंद्र
विश्वकर्मा राजेश्वर
राम विनोद
यादव आलोक
ठाकुर रमजान
अली संदीप
विश्वकर्मा सुदर्शन
प्रजापति कमलेश
यादव और हरिहर यादव सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे। आयोजकों
ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
को सफल बनाने तथा करें
योग रहें
निरोग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।














