केरल नए सीएम वीडी सतीशन शपथ यूडीएफ सरकार
केरल
में विधानसभा चुनाव के नतीजों के करीब दो सप्ताह बाद आखिरकार नई सरकार का गठन हो
गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन ने केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में
शपथ ले ली है। राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर तिरुवनंतपुरम
के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ
दिलाई। मुख्यमंत्री
वीडी सतीशन के साथ 20 अन्य
विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस की सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन
मुस्लिम लीग के पांच विधायक भी नई कैबिनेट में शामिल
हुए हैं। IUML केरल
में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट UDF की
प्रमुख सहयोगी मानी जाती है। शपथ ग्रहण समारोह में मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और
वायनाड़ से सांसद प्रियंका गांधी समेत
कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वीडी सतीशन के मुख्यमंत्री बनने के साथ
ही पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार के 10
साल लंबे शासन का अंत हो गया। कांग्रेस
नीत UDF ने एक दशक बाद केरल
की सत्ता में वापसी की है। इससे पहले दिवंगत ओमन चांडी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार सत्ता में थी। कांग्रेस अध्यक्ष
मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे केरल की ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि अब नई सरकार की
जिम्मेदारी राज्य के लोगों को बेहतर शासन देना है। हालिया विधानसभा चुनाव में UDF
ने 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि अकेले कांग्रेस
ने रिकॉर्ड 63 सीटें
हासिल कर राज्य में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।















