केरल सीएम वीडी सतीशन फ्री बस यात्रा आशा वर्कर्स वेतन वृद्धि
केरल में नई सरकार
बनने के बाद मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने जनता को कई
बड़ी सौगातें दी हैं। सोमवार को शपथ लेने के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं
के लिए मुफ्त बस यात्रा आशा वर्कर्स के मानदेय में बढ़ोतरी और वरिष्ठ नागरिकों के
लिए अलग विभाग बनाने जैसे अहम फैसलों पर मुहर लगी। सरकार ने महिलाओं
के लिए Kerala State Road Transport Corporation KSRTC बसों में फ्री
यात्रा की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के विस्तृत दिशा निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। इसके अलावा लंबे
समय से आंदोलन कर रहीं आशा वर्कर्स को बड़ी राहत देते हुए उनके मानदेय में 3000 रुपये प्रति माह
की वृद्धि को मंजूरी दी गई है। वहीं आंगनवाड़ी वर्कर्स प्री प्राइमरी शिक्षकों कुकिंग स्टाफ और हेल्पर्स के वेतन में भी 1000 रुपये बढ़ाने का
फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग विभाग बनाने का भी
ऐलान किया है। मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने इसे देश में अपनी तरह की पहली पहल बताते
हुए कहा कि किसी समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बुजुर्गों के साथ
कैसा व्यवहार करता है। इस मौके पर राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हम जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं। नई सरकार के इन फैसलों को जनता के लिए बड़ी राहत और चुनावी वादों को पूरा करने
की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।















