नई दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए बताया कि उन्हें राष्ट्रपति का मार्गदर्शन और सान्निध्य प्राप्त हुआ.

सीएम सम्राट चौधरी ने पोस्ट में लिखा आज राष्ट्रपति भवन में देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई. इस अवसर पर उनका सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.

केंद्रीय कृषि मंत्री से भी मिले CM

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मुलाकात की. इस दौरान बिहार में कृषि विकास  किसानों के सशक्तिकरण और खेती से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई.

उपराष्ट्रपति को दिया विशेष निमंत्रण

इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्ण से मुलाकात कर तिलका  मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी परिसर में स्थापित शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया था.

IAS-IPS अधिकारियों के साथ विकास पर मंथन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में बिहार कैडर के IAS और IPS अधिकारियों के साथ भी बैठक की. इस बैठक में बिहार के विकास  सुशासन और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए अधिकारियों के अनुभव और सुझाव बेहद महत्वपूर्ण हैं.

JDU सांसद संजय झा से भी मुलाकात

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा से भी उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की.