पंजाब निकाय चुनाव 2026 की मतगणना के बीच आम आदमी पार्टी AAP  बड़ी बढ़त बनाती नजर आ रही है. राज्य की 8 नगर निगमों  75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के कुल 1977 वार्डों में से अब तक 1527 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. शुरुआती नतीजों में AAP ने सबसे ज्यादा 753 वार्डों में जीत दर्ज की है.

वहीं कांग्रेस को 299 वार्डों में जीत मिली है  जबकि 226 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है. शिरोमणि अकाली दल SAD  ने 153 सीटों पर जीत हासिल की है. भारतीय जनता पार्टी BJP  को 90 वार्डों में सफलता मिली है  जबकि बहुजन समाज पार्टी BSP  केवल 6 वार्डों में जीत दर्ज कर सकी है.

AAP कार्यालय में जश्न का माहौल

नतीजों के बीच चंडीगढ़ स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला. पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते दिखे और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया गया. आतिशबाजी भी की गई.

हरपाल सिंह चीमा का बड़ा दावा

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इन चुनाव नतीजों का असर आगामी विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा. उन्होंने दावा किया कि AAP एक बार फिर पंजाब में सरकार बनाएगी.

चीमा ने कहा
पंजाब के लोगों ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है. लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के कामों पर फिर से मुहर लगाई है.

उन्होंने आगे कहा कि अभी तक आए नतीजों में AAP 70 प्रतिशत से अधिक वार्ड जीत चुकी है और पार्टी को उम्मीद है कि अंतिम नतीजों में यह आंकड़ा 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है.

BJP और कांग्रेस के लिए चुनौती

निकाय चुनाव के नतीजों को पंजाब की राजनीति में बड़ा संकेत माना जा रहा है. जहां AAP का प्रदर्शन मजबूत दिख रहा है  वहीं बीजेपी और कांग्रेस के लिए यह परिणाम चिंता बढ़ाने वाले माने जा रहे हैं. अकाली दल भी इस चुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाया है