भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया जून 2026 में पूरी होगी। राजनीतिक दलों ने भी चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

1 जून से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक

·         1 जून 2026   अधिसूचना जारी होगी

·         8 जून 2026   नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि

·         9 जून 2026   नामांकन पत्रों की जांच

·         11 जून 2026   नाम वापस लेने की आखिरी तारीख

·         18 जून 2026   मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

·         18 जून 2026 शाम 5 बजे   मतगणना शुरू होगी

दो सीटों पर होना है चुनाव

झारखंड में इस बार राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। इनमें एक सीट वर्ष 2025 से रिक्त बताई जा रही है। वहीं दूसरी सीट का कार्यकाल जून 2026 में समाप्त हो रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य के मौजूदा विधानसभा गणित को देखते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष दोनों अपने अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने की तैयारी में जुटे हैं।

क्या है विधानसभा का गणित

झारखंड विधानसभा की कुल 81 सीटों में सत्तारूढ़ महागठबंधन के पास बहुमत का आंकड़ा मौजूद है। महागठबंधन में शामिल दलों के पास कुल 56 विधायक हैं  जबकि विपक्षी गठबंधन के खाते में 24 विधायक हैं। इसके अलावा विधानसभा में एक निर्दलीय विधायक भी हैं। मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।