पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते खतरे के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर दो बड़े LPG  जहाज भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इन जहाजों में कुल 66 392 मीट्रिक टन रसोई गैस भरी हुई है जिससे देश में घरेलू गैस सप्लाई को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक  मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला LPG कैरियर सिमी कतर के रास लफान टर्मिनल से करीब 20 हजार टन लिक्विड प्रोपेन और ब्यूटेन लेकर भारत रवाना हुआ है। यह जहाज शनिवार तक गुजरात के दीनदयाल पोर्ट   कांडला पहुंच सकता है। वहीं वियतनाम के झंडे वाला दूसरा जहाज  NV सनशाइन  भी होर्मुज स्ट्रेट पार कर न्यू मंगलुरु पोर्ट की ओर बढ़ रहा है। इसमें करीब 46 हजार टन कुकिंग गैस लदी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक होर्मुज के रास्ते 12 LPG जहाज और एक कच्चे तेल का टैंकर सुरक्षित भारत पहुंच चुके हैं। फिलहाल फारसी खाड़ी में भारत से जुड़े 13 जहाज मौजूद हैं  जो हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। DG Shipping  विदेश मंत्रालय  रक्षा मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय के समन्वय से इन जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है। मध्य पूर्व संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतों में तेजी आई है  जिसका असर भारत में पेट्रोल  डीजल और CNG के दामों पर भी पड़ा है। ऐसे समय में LPG सप्लाई का लगातार जारी रहना आम लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।