मॉनसून से पहले बारिश की खुशखबरी दिल्ली यूपी से बिहार झारखंड तक बारिश का अलर्ट
देशभर
में भीषण गर्मी के बीच लोगों को अब बारिश और मॉनसून का इंतजार है। इसी बीच मौसम
विभाग की ताजा जानकारी राहत देने वाली है। मॉनसून के आधिकारिक आगमन से पहले देश के
कई राज्यों में प्री मॉनसून गतिविधियां तेज होने वाली हैं।
उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और पश्चिमी भारत तक बारिश आंधी
और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। भारतीय
मौसम विभाग IMD के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून की प्रगति के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
हालांकि केरल में मॉनसून की एंट्री को लेकर
शुरुआती अनुमान में बदलाव देखने को मिला है। पहले जहां 26 मई के आसपास मॉनसून पहुंचने की संभावना
जताई गई थी वहीं
अब इसके जून के शुरुआती दिनों में पहुंचने के संकेत हैं। ·
दिल्ली पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में 28 से 31 मई के बीच आंधी और बारिश के आसार हैं। ·
बिहार झारखंड और ओडिशा में अगले कई दिनों तक
गरज चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। ·
उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने
की चेतावनी जारी की गई है। ·
महाराष्ट्र कोंकण गोवा और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी
प्री मॉनसून बारिश देखने को मिल सकती है।
मुंबई समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश के संकेत हैं। ·
केरल
और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में मॉनसूनी गतिविधियां तेज हो रही हैं
और भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम
वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसून
सिस्टम की गतिविधियों के कारण उत्तर भारत समेत कई राज्यों में मौसम बदल सकता है।
इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम
विभाग ने लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और आंधी बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।कहां कहां बारिश का अलर्ट?
प्री मॉनसून बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत















