पाकुड़: जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर राजीव गांधी की जयंती की बधाई दी। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के विचारों, आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।

देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार और देश के विकास को लेकर उनकी सोच आज भी लोगों को प्रेरित करती है।

ये कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, जिला उपाध्यक्ष राजू डोकानिया, जोरूल इस्लाम, मोहम्मद सिराजुद्दीन, मिरजहान विश्वास, महिला जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, मिथुन मरांडी, रामविलास महतो, कृष्णा यादव, जाकिर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।