पाकुड़ एसपी मासिक अपराध गोष्ठी मुहर्रम दिशा निर्देश
पाकुड़
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुदीप सिंह ने की। इस दौरान जिले
में पिछले माह घटित महत्वपूर्ण अपराधों की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के
निष्पादन अपराध नियंत्रण और आगामी मुहर्रम
पर्व को लेकर थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक
में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए
रखने और अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने
कहा कि जिले में अपराध की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस
पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। गोष्ठी
के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी लंबित कांडों के अनुसंधान तथा मामलों के
उद्भेदन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से समीक्षा की गई। एसपी ने
लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित
करने पर जोर दिया। आगामी
मुहर्रम पर्व को देखते हुए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने,
संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने
तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते
पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की
अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर त्वरित
कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक
में जिले के एसडीपीओ डीएसपी विभिन्न
थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। अपराध
गोष्ठी के माध्यम से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी
त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की
गई।














