पाकुड़ रामपुर लखनपुर प्रेम प्रसंग विवाद शांति समिति बैठक
पाकुड़। जिले के हिरणपुर थाना
क्षेत्र अंतर्गत रामपुर लखनपुर गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच
उत्पन्न विवाद को पुलिस ने समय रहते शांत करा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस
मौके पर पहुंची और एहतियातन गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी
गई। स्थिति
को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों के साथ शांति समिति की
बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों पक्षों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी
प्रकार के विवाद से बचने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि
भविष्य में किसी प्रकार का तनाव या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो
संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ
कुमार गौरव ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर मामूली विवाद की स्थिति बनी थी,
जिसे पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर
नियंत्रित कर लिया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को समझाया गया है और गांव में
शांति बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसडीपीओ
ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी
कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस
लगातार निगरानी बनाए हुए है।














