डबल डाउन पब हत्याकांड परिजनों की सरकारी नौकरी और त्वरित कार्रवाई की मांग
डबल
डाउन पब हत्याकांड पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में प्रशासन परिजनों की वार्ता सरकारी नौकरी व त्वरित कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन बिष्टुपुर
के डबल डाउन पब हत्याकांड में मृत हिमांशु सिंह के आदित्यपुर स्थित आवास पर बुधवार
को प्रशासन और परिजनों के बीच अहम वार्ता। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
भी मौजूद रहे। पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों में भारी नाराजगी देखी गई। आदित्यपुर
स्थित हिमांशु सिंह के आवास पर बुधवार को सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिला
प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों के साथ लंबी वार्ता की। इस
अहम बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक सरयू राय की मौजूदगी रही।
बैठक में सरायकेला के एसडीओ अभिनव प्रकाश, जमशेदपुर सिटी एसपी ग्रामीण एसपी सरायकेला एसडीपीओ समेत कई प्रशासनिक एवं पुलिस
अधिकारी शामिल हुए। परिजनों
ने आरोप लगाया कि उनकी अनुपस्थिति में देर रात शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया जिससे वे आक्रोशित हैं। उन्होंने फिलहाल शव लेने से इनकार करते हुए
मांग रखी कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी मामले में त्वरित कार्रवाई और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी
जाए। उनका कहना है कि इन मांगों पर ठोस निर्णय के बाद ही वे आगे का फैसला लेंगे।
पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पूर्व विधायक कुणाल सारंगी मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार पूर्व विधायक अरविंद सिंह समेत कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां भी
हिमांशु सिंह के आवास पहुंचीं है। फिलहाल प्रशासन परिजनों को समझाने और क्षेत्र
में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास में जुटा है जबकि पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों
में भारी आक्रोश बना हुआ है। फ़िलहाल
कोहन DIG और
कोल्हान आयुक्त भी मौके पर पहुँचे हुए है














