छतरपुर नवजीवन आयुर्वेद अस्पताल शुभारंभ
छतरपुर। नगर पंचायत क्षेत्र
स्थित शिव मंदिर के समीप नवजीवन आयुर्वेद अस्पताल का विधिवत शुभारंभ
नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता 'चुनमुन' ने फीता काटकर किया। अस्पताल के शुरू
होने से क्षेत्रवासियों को अब स्थानीय स्तर पर किफायती दरों पर आयुर्वेदिक
चिकित्सा एवं योग आधारित उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। उद्घाटन
समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि
छतरपुर में लंबे समय से एक समर्पित आयुर्वेदिक अस्पताल की आवश्यकता महसूस की जा
रही थी। उन्होंने कहा कि नवजीवन आयुर्वेद अस्पताल के शुरू होने से लोगों को बेहतर,
सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं
मिलेंगी। उन्होंने अस्पताल के संचालक डॉ. संजय कुमार को इस जनहितकारी पहल
के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह संस्थान क्षेत्र के लोगों के
स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अस्पताल
के संचालक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि यहां आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम
से विभिन्न प्रकार की पुरानी एवं जटिल बीमारियों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने
कहा कि मरीजों को औषधीय उपचार के साथ-साथ योग, प्राकृतिक जीवनशैली और स्वस्थ दिनचर्या
अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे दीर्घकालिक रूप से स्वस्थ जीवन जी सकें। उद्घाटन
समारोह में नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजीत यादव, समाजसेवी अनिरुद्ध पासवान, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार, विनोद यादव, सूर्यमुखी यादव, महेश यादव, श्रीराम चौधरी, उदल पासवान, मित्तल सिंह, अमितांशु कुमार सहित बड़ी संख्या में
गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। समारोह
में मौजूद लोगों ने नवजीवन आयुर्वेद अस्पताल के शुभारंभ को छतरपुर क्षेत्र के
स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसकी सराहना की।














