JLKM रांची जिला कमेटी की सांगठनिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर बनी रूपरेखा
रांची: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की रांची जिला कमेटी की महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक शुक्रवार को गुटूवा तालाब, रांची में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता महावीर साहू ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार, जनसरोकार के मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय-मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष गुना भगत ने कहा कि राजधानी रांची से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और यही ऊर्जा पूरे झारखंड में संगठनात्मक मजबूती का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम कुमार महतो की विचारधारा को रांची जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचाया जाएगा। "संगठन अनुशासन, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ेगा। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ गांव, टोला और मोहल्ला स्तर पर सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार की जाएगी।" – गुना भगत, जिला अध्यक्ष बैठक में राज्यभर से जुड़े जनहित के मुद्दों पर राजधानी रांची में प्रभावी आवाज उठाने और जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक आंदोलन चलाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। संगठन ने विभिन्न सरकारी विभागों के मुख्यालयों में जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने का भी निर्णय लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही संगठन को प्रखंड और पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इसके लिए विशेष सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार कार्यक्रम चलाए जाएंगे। बैठक के दौरान रतिया गंझू, अयूब अली, गजेंद्र महतो, इरशाद आलम, मुकेश महतो और सिद्धार्थ गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने के लिए अपने सुझाव दिए। सभी ने सामूहिक रूप से संगठन के विस्तार और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।नव-नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ परिचय
रांची से पूरे राज्य में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा: गुना भगत
जनसरोकार के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति
प्रखंड और पंचायत स्तर तक होगा संगठन का विस्तार
कई पदाधिकारियों ने रखे सुझाव















