भदानीनगर कुरसे में Jio-bp आउटलेट ‘मन्नत फ्यूल’ का भव्य उद्घाटन, सांसद विधायक रहे मौजूद
रामगढ़: रामगढ़
जिले के रामगढ़-पतरातू फोरलेन स्थित भदानीनगर कुरसे में Jio-bp आउटलेट ‘मन्नत फ्यूल’ पेट्रोल पंप का विधिवत पूजा-अर्चना के
साथ भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और
गणमान्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद
सांसद ढुल्लू महतो, बड़कागांव
विधायक रोशन लाल चौधरी और रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड के स्टेट हेड सुरजीत
आचार्या ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया। अतिथियों के
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत
किया गया। इस दौरान आजसू रामगढ़ जिलाध्यक्ष सह पेट्रोल पंप संचालक दिलीप दांगी ने
सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। पेट्रोल पंप के
उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। संचालक दिलीप दांगी
ने वाहन चालकों और आम लोगों से आउटलेट की सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान
कंपनी से जुड़े अधिकारियों जेसु मैथ्यू, मो. रमीज राजा, सुयश
मिश्रा, कुणाल किशोर, बादल सिंह, पीयूष रवि, आलोक साहा और मुकेश सिंह को भी सम्मानित
किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक
और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद
रहे। नए पेट्रोल पंप के शुरू होने से रामगढ़-पतरातू फोरलेन पर आवागमन करने वाले
वाहन चालकों को ईंधन की सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है।















