जामताड़ा में SIR अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 99.99% एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित, 82.86% डिजिटाइजेशन पूरा
जामताड़ा: भारत निर्वाचन आयोग
के निर्देशानुसार जामताड़ा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special
Intensive Revision-SIR) 2026 अभियान
के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण
और डिजिटाइजेशन का कार्य तेज गति से जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक
कुमार के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में जिले ने उल्लेखनीय प्रगति
दर्ज की है। जिला
जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक जिले में 99.99 प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण पूरा कर लिया गया है।
वहीं 4,72,801 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है,
जो कुल मतदाताओं का 82.86 प्रतिशत है। जामताड़ा
जिले के 08 नाला और 09
जामताड़ा विधानसभा
क्षेत्र में कुल 5,70,633 पंजीकृत मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग
द्वारा इन सभी मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाने और मतदाता सूची को अद्यतन करने
का अभियान चलाया जा रहा है। ·
कुल
मतदाता: 2,43,895 ·
बीएलओ
की संख्या: 336 ·
एन्यूमरेशन
फॉर्म वितरण: 100% ·
डिजिटाइजेशन: 2,10,308 फॉर्म (86.23%) ·
कुल
मतदाता: 3,26,738 ·
बीएलओ
की संख्या: 366 ·
एन्यूमरेशन
फॉर्म वितरण: 99.99% ·
डिजिटाइजेशन: 2,62,493 फॉर्म (80.34%) जिला
निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने सभी बीएलओ,
बीएलओ सुपरवाइजर,
निर्वाचक निबंधन
पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय
सीमा के भीतर प्रत्येक पात्र मतदाता तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने
कम प्रगति वाले मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान देने, फॉर्म के संग्रहण और डिजिटाइजेशन की गति
बढ़ाने तथा अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त
ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए
एन्यूमरेशन फॉर्म को सही तरीके से भरकर जल्द से जल्द अपने संबंधित बीएलओ को जमा
करें, ताकि मतदाता सूची के
विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया
जा सके।जिले
में 5.70 लाख
से अधिक मतदाता
नाला विधानसभा का प्रदर्शन
जामताड़ा विधानसभा का प्रदर्शन
उपायुक्त
ने दिए आवश्यक निर्देश
मतदाताओं
से की सहयोग की अपील














