हजारीबाग जिला पुलिस के खाते में आज एक और बेहद प्रतिष्ठित और स्वर्णिम उपलब्धि जुड़ गई है। जिला मुख्यालय के सदर थाना में मुस्तैदी से अपनी सेवा दे रहे कनीय अवर निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) रौशन कुमार वर्णवाल ने राज्य स्तरीय फिंगर प्रिंट (अंगुल प्रशन) प्रतियोगिता में अपनी मेधा और उत्कृष्ट कार्यकुशलता का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने इस कड़े मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) पर अपना कब्जा जमाया है। रौशन कुमार की इस शानदार और ऐतिहासिक सफलता ने न केवल जिला पुलिस महकमे का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को गौरवान्वित किया है।

अनुसंधान और फॉरेंसिक विंग में बढ़ेगा हजारीबाग का रसूख  सहकर्मियों ने जताया हर्ष

फिंगरप्रिंट तकनीक को आधुनिक पुलिस अनुसंधान और अपराधियों तक पहुंचने का सबसे अचूक हथियार माना जाता है। इस विधा की विशेषज्ञता जांच प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना यह साबित करता है कि हजारीबाग पुलिस के अधिकारी तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान में कितने निपुण हो चुके हैं। रौशन कुमार वर्णवाल की इस बड़ी कामयाबी की खबर जैसे ही जिला मुख्यालय पहुंची, सदर थाना समेत पूरे पुलिस महकमे में जश्न का माहौल बन गया।

 उनके सहकर्मियों और वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने इस गौरवशाली क्षण पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह मेडल उनकी कड़ी मेहनत  कर्तव्यनिष्ठा और पेशेवर संजीदगी का परिणाम है  जो आने वाले दिनों में युवा पुलिसकर्मियों को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

सोशल मीडिया पर उमड़ा बधाई का सैलाब  कड़क अफसर के रूप में है पहचान

सदर थाना में तैनात कनीय अवर निरीक्षक रौशन कुमार वर्णवाल की इस उपलब्धि के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। हजारीबाग की जागरूक जनता और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इसे जिले के लिए एक बड़ा सम्मान बताया है।

अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन से पुलिस बल का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंचता है। 'संध्या न्यूज़' परिवार भी हजारीबाग पुलिस के इस जांबाज और होनहार अधिकारी को उनकी इस शानदार जीत पर हार्दिक बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।