धनबाद जिले के कुसुम विहार स्थित स्वाति अपार्टमेंट में रहने वाली एक विवाहिता पिछले एक महीने से डर और दहशत के साये में जिंदगी जीने को मजबूर है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने मानसिक और शारीरिक रूप से इतना प्रताड़ित किया कि अब उसे हर पल अपनी हत्या कराए जाने का डर सताने लगा है।पीड़िता निशा सिन्हा ने बताया कि उनकी शादी 29 नवंबर 2021 को धनबाद के खड़ेश्वरी मंदिर में प्रणव कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के दौरान नगद राशि आभूषण और अन्य सामान भी दिए गए थे।निशा का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनके पति का अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध है। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।महिला ने आरोप लगाया कि कई बार उन्हें नशीली दवाएं देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसके बावजूद वह रिश्ते को बचाने के लिए चुप रहीं।हाल ही में पति की ओर से तलाक का नोटिस भेजे जाने के बाद मामला और गंभीर हो गया। निशा का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़िता ने बताया कि वह दो दिन पहले किसी तरह हिम्मत जुटाकर थाना पहुंचीं और आवेदन दिया लेकिन अब तक न तो आवेदन की रिसीविंग दी गई और न ही प्राथमिकी दर्ज की गई।महिला ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके साथ कोई बड़ी घटना हो सकती है।अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर एक महिला को अपनी सुरक्षा के लिए अपने ही घर में कैद होकर क्यों रहना पड़ रहा है? और शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा