जामताड़ा मंडल कारा में औचक छापेमारी
जामताड़ा मंडल कारा
में शनिवार सुबह जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने व्यापक औचक
छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार दुबे
और पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में की गई।छापेमारी अभियान
के दौरान मंडल कारा के सभी कैदी वार्डों जेल परिसर और बंदियों की सघन तलाशी ली
गई। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में हर वार्ड का बारीकी से
निरीक्षण किया गया।प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई में किसी भी प्रकार की
आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई। इसके बाद जेल प्रशासन ने राहत की
सांस ली।छापेमारी दल में अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंचलाधिकारी जेल अधीक्षक थाना प्रभारी सहित
बड़ी संख्या में पुरुष और महिला पुलिसकर्मी शामिल रहे।छापेमारी के बाद उपायुक्त और
पुलिस अधीक्षक ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को
आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जेल परिसर में सुरक्षा
व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नियमित जांच अभियान जारी रहेगा तथा किसी भी
प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।















