रांची पतराहातु देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर पतराहातु शाखा ने अपने पुराने और भरोसेमंद ग्राहकों को सम्मानित कर एक अनूठी मिसाल पेश की। शाखा प्रबंधन ने ग्राहकों के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और वर्षों से बैंक के प्रति उनके विश्वास एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।इस विशेष अभियान के तहत शाखा प्रबंधक मनीष कुमार और बैंक कर्मी बलराम महतो ने बैंक के पुराने ग्राहकों से उनके घर जाकर मुलाकात की। इस दौरान ग्राहकों को सम्मानित करते हुए उनके लंबे समय से बैंक से जुड़े रहने और विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया गया।शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि हमारे पुराने ग्राहक ही बैंक की असली पूंजी हैं। उनके विश्वास और सहयोग की वजह से ही SBI लगातार आगे बढ़ रहा है। यह सम्मान उनके प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है।बैंक प्रबंधन ने बताया कि 1 जुलाई 1955 को स्थापित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1 जुलाई 2026 को अपने 71 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में  71 साल का विश्वास  71 मिनट का सम्मान अभियान चलाया गया जिसके माध्यम से पुराने ग्राहकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया।सम्मानित ग्राहकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बैंक द्वारा घर पहुंचकर सम्मानित किया जाना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। कार्यक्रम के दौरान भीमसेन महतो और रविन्द्र हजाम भी उपस्थित रहे।